हरियाणाभर में पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

हरियाणाभर में पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

हरियाणाभर में पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
Modified Date: July 17, 2026 / 11:07 pm IST
Published Date: July 17, 2026 11:07 pm IST

चंडीगढ़, 17 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने और रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य सेवा तथा अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किये जाने के मौके पर शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जींद में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन को रवाना किया और इसे हरित परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

राज्यभर में आयोजित कार्यक्रमों में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने का संकल्प लिया।

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष


लेखक के बारे में