रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एक ऐसी सर्जरी की गई जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर एक युवक के पेट से करीब 2 किलो से ज्यादा लोहे का सामान निकाला। जिसमें 263 रूपए के सिक्के, 150 लोहे की कीलें, कुत्ते को बांधने वाली एक स्टील की चेन, सेफ्टी पिन्स और एक छड़ी। दरअसल सतना जिले के सोहावल के रहने वाले युवक मोहम्मद मकसूद को परिजनों ने पेट दर्द की शिकायत के बाद संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।
मिस्र की माॅडल ने ऐसे केला खाया कि हो गई जेल, देखिए वीडियो
डॉक्टरों ने जब युवक का एक्स-रे कराया तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। एक्स-रे रिपोर्ट में युवक के पेट में कील, सिक्के, लोहे की जंजीर और नट बोल्ड दिखे। इसके बाद डॉक्टरों ने बिना देरी किए युवक का ऑपरेशन किया।
डॉक्टरों के मुताबिक युवक के पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल गया है…और युवक के पेट में छेद भी हो गया है। जिससे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में रखा गया है।
माॅल में नग्न घूमती रही लड़की, देखें वायरल वीडियो
बताया जा रहा है कि युवक के पेट से निकले सिक्कों की कुल कीमत 2000 रूपए के लगभग है। जानकारी के मुताबिक युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वहीं पन्ना जिले के अमानगंज थाना के बराज गांव के निवासी भगवान दास को पेट दर्द की शिकायत के बाद सतना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पेट का एक्स-रे निकालने पर उसके पेट में स्टील का ग्लास नजर आया। काफी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने मरीज के पेट से स्टील का गिलास निकाला।
वेब डेस्क, IBC24