शराब में मिल रही बंपर छूट पर क्यों लगी रोक? दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट में बताई ये वजह

शराब में छूट से अहितकर प्रतियोगिता को बढ़ावा देने का इरादा नहीं : दिल्ली सरकार, Don't intend to promote competition by denying liquor exemption: Delhi govt

शराब में मिल रही बंपर छूट पर क्यों लगी रोक? दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट में बताई ये वजह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: March 5, 2022 11:58 am IST

Delhi Govt on liquor exemption : नयी दिल्ली।  दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा कि शराब के रिटेल विक्रेताओं द्वारा किसी तरह की छूट पर रोक लगाने के उसके आदेश के पीछे मुख्य उद्देश्य शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाना है।

यह भी पढ़ें: अब पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए नहीं लगाना होगा थाने के चक्कर, 7 दिन के भीतर हो जाएगा पुलिस वेरिफिकेशन

उसने कहा कि वह छूट को अहितकर प्रतियोगिता को बढ़ावा देने और बाजार को विकृत करने का हथकंडा नहीं बनाना चाहती।

यह भी पढ़ें:  वन विभाग के SDO पर अपनी पत्नी का Facebook अकाउंट हैक करने का आरोप, दर्ज हुआ IT के तहत मामला

दिल्ली सरकार ने कई शराब लाइसेंस धारकों के रोक के खिलाफ दायर एक याचिका के जवाब में हलफनामा दायर किया है। हलफनामे में कहा गया कि यद्यपि उसने शुरुआत में स्वस्थ प्रतियोगिता शुरू करने और उपभोक्ता की पसंद को बढ़ावा देने के लिए छूट की मंजूरी दी थी, लेकिन ऐसा देखा गया कि कुछ लोग शराब की जमाखोरी कर रहे हैं और जो छूट दी जा रही है वह जनहित में नहीं है।

यह भी पढ़ें:  एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी में संविदा कर्मचारी, आदेशों की प्रतियां जलाकर किया विरोध

 


लेखक के बारे में