Chandra Shekhar Azad: भीम आर्मी चीफ पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली रोहिणी घावरी ने खाया जहर! पहले ही दे चुकी थी आत्महत्या की धमकी

Ads

Chandra shekhar azad Sexual harassment case: सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण पर आरोप लगाकर वीडियो और तस्वीरें डालकर कार्रवाई की मांग कर रही थी। न्याय की गुहार लगा रही थी। इसके पहले ही वह चंद्रशेखर आजाद को कह चुकी है कि वे उसके नाम पर जहर खाएगी उसकी लाश को भारत मत ले जाना।

  •  
  • Publish Date - September 24, 2025 / 06:21 PM IST,
    Updated On - September 24, 2025 / 06:34 PM IST

Chandra shekhar azad Sexual harassment case,. Dr. Rohini Ghavari X post

HIGHLIGHTS
  • इंदौर निवासी पीएचडी स्कॉलर और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रोहिणी घावरी
  • सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर पर कई गंभीर आरोप
  • वीडियो और तस्वीरें डालकर कार्रवाई की मांग

नईदिल्ली: Chandra Shekhar Azad , यूपी की नगीना सीट से सांसद और आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण के खिलाफ आरोप लगाने वाले डॉ रोहिणी घावरी ने स्विट्जरलैंड में जहर का सेवन कर लिया है। सोशल मीडिया में अब यह खबरें सामने आ रही हैं । हालाकि आधिकारिक रूप से यह जानकारी सामने नहीं आयी है।

वह लगातार सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण पर आरोप लगाकर वीडियो और तस्वीरें डालकर कार्रवाई की मांग कर रही थी। न्याय की गुहार लगा रही थी। इसके पहले ही वह चंद्रशेखर आजाद को कह चुकी है कि वे उसके नाम पर जहर खाएगी उसकी लाश को भारत मत ले जाना।

बता दें कि एमपी की इंदौर निवासी पीएचडी स्कॉलर और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रोहिणी घावरी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या की धमकी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘आप सब को मेरा अंतिम अलविदा, आज ही तेरे नाम का जहर खाऊंगी।’ रोहिणी ने इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) और सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई थी।

डॉ. रोहिणी का आरोप है कि चंद्रशेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad) ने उनके साथ तीन साल तक चले रिश्ते में धोखा दिया और उनकी जिंदगी को बर्बाद कर दिया। अब उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह चंद्रशेखर को बचाने में लगी हुई है। इस विवाद ने राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही स्तर पर हलचल मचा दी है।

read more: Leh News: प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय में लगाई आग, लेह हिल काउंसिल भवन पर भी हुआ पथराव

रोहिणी की आत्महत्या की धमकी और पोस्ट

डॉ. रोहिणी ने बुधवार दोपहर दो बजे एक्स प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक कई पोस्ट लिखीं। उन्होंने चंद्रशेखर के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लिखा, ‘यह फोटो पहले क्यों नहीं डाले, मेरा जीवन बर्बाद करके खुशियां मना रहा है। आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी, तूने मुझे ख़त्म कर दिया।’ उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय और पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए भी लिखा, ‘मेरी लाश भी भारत वापस मत लाना, किसी ने नहीं सुनी, मेरी सब अपराधी का साथ देते रहे हैं। तुम सब को मेरा अंतिम अलविदा।’

डॉ. रोहिणी घावरी ने क्या पोस्ट किए है आप नीचे खबर में देख सकते हैं।

रोहिणी ने पहले भी आरोप लगाया था कि चंद्रशेखर ने उनकी भावनाओं के साथ खेला, शोषण किया, शादी का झांसा दिया और निजी तस्वीरें/वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। उन्होंने यह भी दावा किया कि चंद्रशेखर ने अपनी शादीशुदा स्थिति छुपाई और राजनीतिक अभियानों में उनका उपयोग किया।

रोहिणी घावरी कौन हैं?

डॉ. रोहिणी घावरी वाल्मीकि समुदाय से हैं और स्विट्ज़रलैंड में पीएचडी कर रही हैं। 2019 में उन्हें मध्य प्रदेश सरकार से एक करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली। रोहिणी ने संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया और जय श्री राम के उद्घोष के साथ सुर्खियां बटोरीं। वह अपनी संस्था जनपावर फाउंडेशन के माध्यम से दलित समुदाय के उत्थान में सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि 2020 में उनकी मुलाकात चंद्रशेखर से हुई और इसके बाद उनका रिश्ता शुरू हुआ।

महिला आयोग में शिकायत

रोहिणी ने महिला आयोग को दी गई शिकायत में कहा कि चंद्रशेखर ने 2021 से उनके साथ रिश्ता बनाया और 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उनका व्यवहार बदल गया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर ने उन्हें “कॉन्ट्रैक्ट मैरिज” का झांसा दिया और विरोध करने पर मानसिक एवं भावनात्मक प्रताड़ना की। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस रिश्ते के कारण वह गहरे अवसाद में चली गई और दो बार आत्महत्या की कोशिश की। रोहिणी ने राष्ट्रीय महिला आयोग, दिल्ली पुलिस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई।

ये भी पढ़ें:

हिमाचल के चंबा में रामलीला मंचन के दौरान दिल का दौरा पड़ने से रंगकर्मी की मौत

कन्नड़ उपन्यासकार भैरप्पा के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया