कोलकाता, 29 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को घोषणा की कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक का मसौदा दो जुलाई को राज्य मंत्रिमंडल के सामने पेश किया जाएगा।
विधानसभा में इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई उस समिति की अध्यक्षता करेंगी, जो यूसीसी विधेयक तैयार करेगी।
उन्होंने कहा कि विधेयक बाद में विधानसभा में पेश किया जाएगा।
प्रस्तावित कानून का उद्देश्य धर्म को परे रखकर विवाह, तलाक, विरासत और गोद लेने से संबंधित एक समान नागरिक संहिता बनाना है।
भाषा प्रशांत दिलीप
दिलीप