चंडीगढ़, चार दिसंबर (भाषा) पंजाब के अमृतसर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रविवार देर रात एक ड्रोन मिला। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
रविवार रात 3:40 बजे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अमृतसर के चैन कलां गांव के पास ड्रोन को रोका।
तलाशी के दौरान एक खेत से चीन में निर्मित ड्रोन मिला।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप