गुवाहाटी, पांच फरवरी (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि गुवाहाटी में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके पास से करीब दो करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया है।
मुख्यमंत्री शर्मा ने बुधवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अंतर-राज्यीय नेटवर्क का संकेत देते हुए कहा कि जब्त मादक पदार्थ की आपूर्ति पड़ोसी राज्य से की गई थी।
उन्होंने कहा, ‘‘गुवाहाटी पुलिस ने आनंद नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 360 ग्राम हेरोइन जब्त की है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हेरोइन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है और इसकी आपूर्ति पड़ोसी राज्य से जुड़ी पाई गई है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि राज्य में मादक पदार्थ के खिलाफ ‘‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’’ की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने हालांकि पड़ोसी राज्य का नाम नहीं लिया।
भाषा मनीषा अमित
अमित