राजस्थान में ढाई करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद,आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में ढाई करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद,आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में ढाई करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद,आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: May 14, 2024 / 06:51 pm IST
Published Date: May 14, 2024 6:51 pm IST

जयपुर, 14 मई (भाषा) राजस्थान पुलिस की चूरू जिले की विशेष टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई में ट्रक पर लदा 1260 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये है। चूरू के पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि विशेष टीम ने बीकानेर मेगा हाईवे रोड से रतनगढ़ राजमार्ग पर नाकाबंदी कर हरियाणा नंबर के ट्रक में रखे प्लास्टिक के कट्टों से कुल 1260 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त का छिलका बरामद किया।

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ को जब्त करने के बाद आरोपी ट्रक चालक सुरेश कुमार नायक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त एवं उनके गिरोह के संबंध में पूछताछ कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में