Dulha Dulhan Road Accident Death: शादी के कुछ ही घंटों बाद दूल्हा-दुल्हन की दर्दनाक मौत.. खड़ी लॉरी से जा टकराई कार, इस गाँव में पसर गया मातम
Dulha Dulhan Road Accident Death: शादी के कुछ घंटों बाद हावेरी में खड़ी लॉरी से टकराई कार, नवविवाहित दंपति की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल।
Dulha Dulhan Road Accident Death || Image- ANI News File
- शादी के घंटों बाद दर्दनाक हादसा
- खड़ी लॉरी से टकराई कार
- दो अन्य लोग गंभीर घायल
हावेरी: कर्नाटक के हावेरी जिला में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई। (Dulha Dulhan Road Accident Death) वही इस हादसे में दो और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। यह दर्दनाक हादसा शिग्गाँव तालुक के कदाहल्ली गाँव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर सामने आई है।
फूल विक्रेता रहा मृतक दूल्हा
पुलिस के अनुसार, कार एक खड़ी लॉरी से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हावेरी शहर निवासी 34 वर्षीय फूल विक्रेता कार्तिक और उनकी 30 वर्षीय पत्नी ऐश्वर्या के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दंपति अन्य लोगों के साथ एक मंदिर में प्रार्थना करने के बाद लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। (Dulha Dulhan Road Accident Death) दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को तत्काल इलाज के लिए हुबली स्थित कर्नाटक आयुर्वेद संस्थान (KIMS) अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के कारणों की जांच जारी
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला। बाद में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- फरवरी में जीएसटी संग्रह 8.1 प्रतिशत बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा
- उत्तर प्रदेश बनेगा देश का अगला ‘फ्रेंच फ्राई’ केंद्र, जलवायु परिवर्तन से आलू की गुणवत्ता में सुधार
- तेजस्वी के राज्यसभा चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच लालू ने रविवार को राजद की बैठक बुलाई
- पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच शेयर बाजारों में गिरावट की आशंका: विश्लेषक
यह भी देखें:-
- एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
- खामेनेई की मौत पर मुस्लिम संगठनों ने आक्रोश जताया; शिया समुदाय ने किया तीन दिन के शोक का ऐलान
- रेनॉ इंडिया की बिक्री फरवरी में 31 प्रतिशत बढ़कर 3,495 इकाई रही
- ‘तुम कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से ख़ामेनेई निकलेगा’ शिया समुदाय ने US-इजरायल के खिलाफ की नारेबाजी

Facebook


