मध्यप्रदेश कांग्रेस में भूचाल, सिंधिया के इस्तीफा देते ही पार्टी टूट की कगार पर

Ads

मध्यप्रदेश कांग्रेस में भूचाल, सिंधिया के इस्तीफा देते ही पार्टी टूट की कगार पर

  •  
  • Publish Date - March 10, 2020 / 07:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नई दिल्ली । मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बेहद मुश्किल में नजर आ रही है। पार्टी के नाराज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस अंदेशे को और मजबूती दे दी थी । बताया जा रहा है कि सोमवार को भी सिंधिया ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी । वहीं सिंधिया ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

ये भी पढ़ें- सिंधिया के खिलाफ कैबिनेट मंत्री का बेहद विवादित ट्वीट, इशारों में कह गए बड़ी बात

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजा है। वहीं राजधानी भोपाल में बीजपी विधायकों की बैठक में शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। सिंधिया के इस्तीफा देने के बाद समर्थकों ने भी धड़ाधड़ इस्तीफे दिए है। वरिष्ठ प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिलों से भी इस्तीफ़े आने शुरु हो गए है।

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस: ईरान में फंसे 58 तीर्थयात्रियों की भारत वापसी, विदेश मंत्री ने अधिकारियों के

बीजेपी सूत्रों के हवाले खबर है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी में शामिल करने और उनकी पार्टी में भूमिका पर गंभीरता से मंथन चल रहा है। बीजेपी का भरोसा है कि दो दिन के अंदर कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ जाएगी। खबर है कि कांग्रेस के बागी विधायक विधानसभा अध्यक्ष को अपने इस्तीफे भेज सकते हैं। ऐसे विधायकों की संख्या 20 हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो कमलनाथ सरकार गिर जाएगी । चर्चा इस बात की भी है कि अगर सिंधिया बीजेपी में ज्वाइन करते हैं तो उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है। साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।