छत्रपति संभाजीनगर, नौ जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि को भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके रात एक बजकर 37 मिनट से तड़के तीन बजकर 23 मिनट के बीच दर्ज किए गए।
उन्होंने बताया कि रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 3.6 से 4.6 के बीच मापी गई।
भाषा खारी सिम्मी
सिम्मी