अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

Ads

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 01:36 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 01:36 PM IST

ईटानगर, चार फरवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में बुधवार सुबह 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि भूकंप से फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह 8:57 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था।

ईटानगर स्थित पृथ्वी विज्ञान एवं हिमालयी अध्ययन केंद्र के भूकंप विज्ञान संभाग के तकनीकी अधिकारी न्येलम सुनील ने बताया कि पश्चिम कामेंग जिले में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

उन्होंने कहा, ‘अब तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।’

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना