ईसी ने बंगाल के बर्धमान में बम विस्फोट के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली की निंदा की

Ads

ईसी ने बंगाल के बर्धमान में बम विस्फोट के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली की निंदा की

  •  
  • Publish Date - March 23, 2021 / 07:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 23 मार्च (भाषा) निर्वाचन आयोग ने रसिकपुर में बम विस्फोट होने से एक बच्चे की मौत की घटना के मद्देनजर पूर्ब बर्धमान के पुलिस अधीक्षक की कार्य प्रणाली की मंगलवार को निंदा की।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा समेत ईसी की पूर्ण पीठ मंगलवार को शहर पहुंची और उसने 27 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कीं।

सूत्रों ने बताया कि सीईसी ने हालिया विस्फोट के मद्देनजर पूर्ब बर्धमान के एसपी और बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के सीपी की कार्यप्रणाली की निंदा की।

बर्धमान में सोमवार को हुए बम विस्फोट में सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई थी और एक अन्य बच्चा घायल हो गया था।

भाषा

सिम्मी नीरज

नीरज

शीर्ष 5 समाचार