1xBet App Money Laundering Case: युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और अभिनेता सोनू सूद को ED ने किया तलब, इस मामले में करेगी पूछताछ

Ads

1xBet App Money Laundering Case: ED ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और अभिनेता सोनू सूद को पूछताछ के लिए तलब किया है।

  •  
  • Publish Date - September 16, 2025 / 02:16 PM IST,
    Updated On - September 16, 2025 / 02:16 PM IST

1xBet App Money Laundering Case/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस ED ने शुरू की कार्रवाई।
  • पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और अभिनेता सोनू सूद को ED ने किया तलब ।
  • कई नामी हस्तियों से पहले भी हो चुकी है पूछताछ।

1xBet App Money Laundering Case: नई दिल्ली: अवैध बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ED की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इस मामले में कई बड़ी और नामी हस्तियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। इस लिस्ट में तीन ऐसे नाम भी है जिन्हे सुन या जानकर हर कोई हैरान हो गया है। दरअसल, ED की टीम ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और अभिनेता सोनू सूद को पूछताछ के लिए तलब किया है।

यह भी पढ़ें:  Jharkhand PHQ Fire Video: पुलिस हेडक्वार्टर के विशेष शाखा में लगी भीषण आग.. दर्जनों कम्प्यूटर और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक, देखें वीडियो..

अलग-अलग दिन होगी तीनों से पूछताछ

1xBet App Money Laundering Case:  मिली जानकारी के अनुसार, ED की टीम ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को 23 सितंबर को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा है। वहीं, अभिनेता सोनू सूद को 24 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को भी 22 सितंबर को समन जारी किया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी इस मामले में पूछताछ हो चुकी है। इतना ही नहीं ED की टीम बंगाली एक्टर अंकुश हाजरा और टीएमसी की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती से भी पूछताछ कर चुकी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अभी तक ईडी को यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह पूछताछ में शामिल होंगी या नहीं। एजेंसी फिलहाल उनके रुख का इंतजार कर रही है।

यह भी पढ़ें: Siddharth Nagar BJP Leader Video Viral: बेटी की उम्र की लड़की के साथ सेक्स करते भाजपा नेता का वीडियो वायरल, मीडिया के सामने बोले- यह सब चलता रहता है…

इन क्रिकेटर्स से पहले ही पूछताछ कर चुकी है ED

1xBet App Money Laundering Case:  वहीं अवैध बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की टीम पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स शिखर धवन, सुरेश रैना और हरभजन सिंह से पहले भी पुछताछ कर चुकी है। वहीं अब युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ऑनलाइन बेटिंग ऐप 1xBet के प्रचार से जुड़े आरोपों पर पुछताछ के लिए तलब किया गया है।

यह भी पढ़ें: Mohla Manpur News: एक ही परिवार के 3 लोगों की करंट से मौत, खेत में जानवर देखने गया था पिता, पीछे-पीछे गई पत्नी-बेटा भी नहीं बचे

क्या है पूरा मामला?

1xBet App Money Laundering Case:  दरअसल, ED की टीम की यह जांच अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़ी हुई है। ऐसा आरोप है कि, इस ऐप के जरिए कई निवेशकों और आम लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई, साथ ही बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी भी हुई है। वहीं इस मामले में कंपनी का दावा है कि, 1xBet सट्टेबाजी उद्योग में 18 वर्षों का अनुभव रखने वाला एक वैश्विक प्लेटफॉर्म है. कंपनी के मुताबिक, उनके प्लेटफॉर्म से जुड़े उपयोगकर्ता हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगाने की सुविधा पाते हैं। साथ ही, उनकी वेबसाइट और मोबाइल ऐप 70 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध हैं।

ED ने युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और सोनू सूद को क्यों तलब किया है?

ED ने युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और सोनू सूद को 1xBet अवैध बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े आरोपों पर पूछताछ के लिए तलब किया है।

ED की जांच में और किन-किन हस्तियों से पूछताछ हुई है?

ED की टीम अब तक शिखर धवन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और सोनू सूद समेत कई मशहूर हस्तियों से पूछताछ कर चुकी है।

1xBet मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED किन आरोपों की जांच कर रही है?

ED इस केस में अवैध सट्टेबाजी, टैक्स चोरी, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है।

क्या ED की पूछताछ में शामिल होना जरूरी है?

हाँ, ED द्वारा समन मिलने पर किसी भी व्यक्ति का पेश होना कानूनी रूप से आवश्यक है, वरना आगे सख्त कार्रवाई हो सकती है।

1xBet क्या है और ED इसकी जांच क्यों कर रही है?

1xBet एक ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म है। आरोप है कि इस ऐप के जरिए भारत में अवैध सट्टेबाजी, मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी हो रही थी, इसलिए ED ने इसकी जांच शुरू की है।