जम्मू कश्मीर के रामबन में तीन लोगों को पीटने के आरोप में सेना के आठ कर्मियों पर मामला दर्ज

Ads

जम्मू कश्मीर के रामबन में तीन लोगों को पीटने के आरोप में सेना के आठ कर्मियों पर मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - June 23, 2021 / 07:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

बनिहाल/जम्मू, 23 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में कथित तौर पर तीन लोगों को पीटने के आरोप में सेना के तीन कर्मियों पर बुधवार को एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बनिहाल पुलिस थाने में एक सरपंच की शिकायत के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स के आठ कर्मियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पंचायत महू खारी के सरपंच, खारी की पुलिस पोस्ट पर तीन घायल लोगों- मोहम्मद रफीक, बिलाल अहमद और अब्दुल रशीद को लेकर आए थे जिन्होंने आरोप लगाया कि कथित तौर पर सेना के कर्मियों ने उन्हें अकारण पीटा। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, सैनिकों ने पीड़ितों के मोबाइल फोन और पैसे भी छीन लिए थे।

भाषा यश वैभव

वैभव