फिरोजपुर (पंजाब), 31 जनवरी (भाषा) फिरोजपुर में गुरुहरसहाय उपमंडल में शुक्रवार को एक वैन ने कैंटर ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारद।
यह दुर्घटना गुरुहरसहाए उपमंडल के गोलू का मौर गांव के पास हुई।
गुरुहरसहाय उपमंडल के पुलिस उपाधीक्षक सतनाम सिंह ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) की टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू कर दिया।
घायलों को गुरुहरसहाय, जलालाबाद के निकटतम अस्पतालों में भेजा गया तथा गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में रेफर कर दिया गया।
भाषा प्रशांत
प्रशांत