लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले

Ads

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले

  •  
  • Publish Date - October 28, 2021 / 12:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

लेह, 28 अक्टूबर (भाषा) लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 20,925 हो गई है जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 47 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पिछले साल महामारी फैलने के बाद से लद्दाख में कोविड-19 से 208 लोगों की मौत हुई है। इनमें से लेह में 150 और करगिल में 58 रोगियों की मौत हुई।

अधिकारियों ने कहा कि दो और लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 20,670 हो गई है। लद्दाख में बुधवार को कोविड से कोई मौत नहीं हुई।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा