कोरोना का टीका लगाने के बाद बुजुर्ग की मौत, परिवार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

कोरोना का टीका लगाने के बाद बुजुर्ग की मौत, परिवार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

कोरोना का टीका लगाने के बाद बुजुर्ग की मौत, परिवार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: March 9, 2021 7:51 pm IST

कोलकाता, नौ मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के धूपगुरी इलाके में एक वरिष्ठ नागरिक की कथित रूप से कोविशील्ड टीका लगवाने के बाद मौत हो गई। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More News: आखिर राहुल गांधी को क्यों याद आए सिंघिया, बयान पर मचा बवाल, क्या बीजेपी में सिंधिया बैकबेंचर हैं?

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया जलपाईगुड़ी के कारोबारी कृष्ण दत्ता (64) की मौत एक स्थानीय अस्पताल में हुई जहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।

Read More News: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: अपने दूसरे मैच में हारी इंडिया लेजेंड्स, रोमाचक मुकाबले में इंग्लैंड लेजेंड्स ने 6 रन से हराया

अधिकारी ने बताया, “ दत्ता ने सोमवार को टीका लगवाया था… और रात में उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी तो उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया जहां थोड़े समय बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।” उन्होंने कहा कि व्यक्ति को पहले ही कुछ बीमारियां थीं।

Read More News: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: इंडिया बनाम इंग्लैंड लेजेंड्स के बीच मैच देखने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दर्शकों के साथ बैठकर 

बाद में उनके परिवार के सदस्यों ने शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि उनकी मौत अप्राकृतिक है। अधिकारी ने कहा कि दत्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाइगुड़ी राज्य जनरल अस्पताल में भेजा गया है।

Read More News:​विधानसभा के बजट सत्र का समय पूर्व समापन,पक्ष-विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप जारी, सदन में कौन हारा? कौन जीता?

इस बीच स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कुल 1,60,435 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया है। उन्होंने कहा बंगाल में टीका लगने के बाद प्रतिकूल प्रभाव का कोई मामला सामने नहीं आया है।

Read More News: चार मंजिला इमारत से नीचे गिरा 6 माह का बच्चा, मां बना रही थी खाना, पिता गए थे मजदूरी करने

मंगलवार तक राज्य में 18.43 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस के 188 नए मामले आए और एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके बाद कुल मामले 5,77,026 पहुंच गए हैं जबकि 10,281 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है।

राज्य में 3,144 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 5,63,601 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

Read More News:  प्रदेश में आज 390 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 5 मरीजों की मौत, 236 मरीज हुए डिस्चार्ज


लेखक के बारे में