केरल में घर के दरवाजे से जोड़ा बिजली का तार, बच्चे को लगा झटका

Ads

केरल में घर के दरवाजे से जोड़ा बिजली का तार, बच्चे को लगा झटका

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 03:40 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 03:40 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 15 मई (भाषा) केरल के मरयामट्टम इलाके में एक महिला और उसके दो बच्चों को नुकसान पहुंचाने की कथित साजिश का मामला सामने आया है, जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर के दरवाजे के हैंडल से बिजली का तार जोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना का पता तब चला जब महिला का बड़ा बेटा दरवाजा खोलने गया और उसे बिजली का झटका लग गया। इसके बाद वह पिछले दरवाजे से बाहर निकला और देखा कि दरवाजे के हैंडल में बिजली का तार जुड़ा हुआ है। उसने तुरंत पास में रहने वाले अपने मामा को इसकी जानकारी दी।

मरयामट्टम थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामा ने घर की बिजली आपूर्ति बंद की और पुलिस को घटना की सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि परिवार के बयान पर जल्द मामला दर्ज किया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला अपने पति से अलग रह रही है।

भाषा

राखी अविनाश

अविनाश