आपूर्ति बाधा की आशंका के बीच कच्चातेल वायदा कीमत में करीब तीन प्रतिशत की तेजी

Ads

आपूर्ति बाधा की आशंका के बीच कच्चातेल वायदा कीमत में करीब तीन प्रतिशत की तेजी

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 05:51 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 05:51 PM IST

नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतें 3 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 10,073 रुपये प्रति बैरल हो गईं। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण कच्चेतेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं के बीच यह बढ़ोतरी देखने को मिली।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का मई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 349 रुपये या 3.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,073 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 9,898 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, इसके जुलाई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 344 रुपये या 3.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,694 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 9,315 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक आपूर्ति में कमी और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास जारी व्यवधानों की आशंकाओं ने कच्चे तेल की कीमतों को सहारा दिया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर मानक दरों में भी भारी तेजी देखने को मिली। जून माह में डिलीवरी वाले वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल करीब चार प्रतिशत की तेजी के साथ 105 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड कच्चातेल का दाम 3.54 डॉलर या 3.35 प्रतिशत बढ़कर 109.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश