पलामू में रिश्वत लेते रोजगार सेवक रंगे हाथों गिरफ्तार

Ads

पलामू में रिश्वत लेते रोजगार सेवक रंगे हाथों गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 20, 2021 / 07:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

मेदिनीनगर, 20 जुलाई (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के विशेष दस्ते ने सतबरवा में मंगलवार को रोजगार सेवक जगदीप कुजूर (45) को कूप निर्माण के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया ।

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि मामला ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से जुङा था जिसके तहत तीन लाख अठहत्तर हजार रुपये स्वीकृत थे। स्वीकृत राशि में से 89 हजार रुपये पहले ही लाभुक समिति को दिए गए थे ।

सूत्रों के अनुसार शेष रकम के भुगतान के लिए रोजगार सेवक ने बतौर रिश्वत दस हजार रुपये की मांग की थी जो बाद में घटा कर पांच हजार रुपये कर दी गई। रिश्वत लेते रोजगार सेवक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा सं इन्दु

शोभना

शोभना