Petrol Diesel Price Today 01 June 2026: फिर 3.87 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए अब एक लीटर पेट्रोल का आपके शहर में क्या है रेट

Ads

Petrol Diesel Price Today 01 June 2026: फिर 3.87 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए अब एक लीटर पेट्रोल का आपके शहर में क्या है रेट

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 08:52 AM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 08:52 AM IST

Petrol Diesel Price Today 01 June 2026: फिर 3.87 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए अब एक लीटर पेट्रोल का आपके शहर में क्या है रेट / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल और केरोसिन की कीमतों में 3.87 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी
  • कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर
  • अब पेट्रो 108 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेंगे

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 01 June 2026अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है, जिसके चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और प्राकृतिक गैस का संकट आ खड़ा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि रोजाना ईंधन के दाम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत में भी यही स्थिति है, यहां भी पिछले 20 दिनों में पेट्रोल-डीजल 8 रुपए तक महंगे हो गए हैं। वहीं, श्रीलंका में भी ऑटो डीज़ल की कीमत 15 रुपए और सुपर डीज़ल की कीमत 20 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही अब बांग्लादेश की सरकार ने भी पेट्रोल के रेट में बढ़ोतरी करने का आदेश जारी किया है।

पेट्रोल और केरोसिन की कीमत में 3.87 रुपए महंगा

Petrol Diesel Price Today 01 June 2026: बांग्लादेश ऊर्जा और खनिज संसाधन विभाग ने पेट्रोल और केरोसिन की कीमत में 5 टका वृद्धि करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। हालांकि डीजल के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। ईंधन के नए रेट आज से ही लागू कर दिए गए हैं। नई दरों के तहत, ऑक्टेन अब 145 टका प्रति लीटर (पहले 140 टका) की दर से बेचा जाएगा, जबकि पेट्रोल की कीमतें 135 टका से बढ़ाकर 140 टका प्रति लीटर कर दी गई हैं। बढ़ी हुई कीमत को अगर भारतीय मुद्रा के अनुसार देखें तो ये 3.87 रुपए प्रति लीटर होता है।

डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

अधिसूचना के अनुसार, यह नवीनतम समायोजन सरकार के ईंधन मूल्य निर्धारण फॉर्मूले के अनुरूप किया गया है, जो घरेलू ईंधन की कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में होने वाले उतार-चढ़ाव के साथ जोड़ता है। यह बढ़ोतरी 19 अप्रैल को ईंधन की कीमतों में हुई भारी वृद्धि के बाद की गई है, जब सरकार ने डीज़ल की कीमतों में 15 टका प्रति लीटर, ऑक्टेन में 20 टका, पेट्रोल में 19 टका और केरोसिन में 18 टका की बढ़ोतरी की थी। उस संशोधन के बाद, डीज़ल की कीमतें 100 टका से बढ़ाकर 115 टका प्रति लीटर, ऑक्टेन 120 टका से 140 टका, पेट्रोल 116 टका से 135 टका और केरोसिन 112 टका से 130 टका कर दी गई थीं।

श्रीलंका में सीधे 25 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल

वहीं, श्रीलंका की सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने भी ऑटो डीज़ल की कीमत 15 रुपए और सुपर डीज़ल की कीमत 20 रुपए की बढ़ोतरी की है। कीमतों में इजाफा होने के बाद अब ऑटो डीज़ल के लिए 407 रुपए प्रति लीटर का भुगतान करना होगा। जबकि 20 रुपए महंगा होने के बाद सुपर डीज़ल की कीमत 478 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि पेट्रोल 92 ऑक्टेन की कीमत में भी 24 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, साथ ही पेट्रोल 95 ऑक्टेन की कीमत 25 रुपए बढ़ा दी गई है। इसके बाद यहां अब पेट्रोल 92 ऑक्टेन 434 रुपए प्रति लीटर हो गया है, तो वहीं पेट्रोल 95 ऑक्टेन के लिए जनता को 495 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, केरोसिन की कीमत 20 रुपये बढ़ाकर 285 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। बता दें कि यहां पहले ही जनता महंगाई की मार झेल रही है और ऐसे में ईंधन के दाम बढ़ने से मुसीबत बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल की कीमत कितनी बढ़ी है?

पेट्रोल की कीमत में 5 टका प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद पेट्रोल 140 टका प्रति लीटर हो गया है

बांग्लादेश में डीजल की कीमत भी बढ़ाई गई है?

इस बार डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। डीजल पहले की दर पर ही उपलब्ध रहेगा।

पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमत भारतीय रुपये में कितनी है?

5 टका की बढ़ोतरी भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 3.87 रुपए प्रति लीटर के बराबर है।

श्रीलंका में पेट्रोल और डीजल कितना महंगा हुआ है?

श्रीलंका में पेट्रोल 92 ऑक्टेन 24 रुपए और पेट्रोल 95 ऑक्टेन 25 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं ऑटो डीजल 15 रुपए और सुपर डीजल 20 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण क्या है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है।