हैदराबाद, 31 मई (भाषा) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रविवार को कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने ‘एक भारत’ और ‘अखंड भारत’ के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाई।
सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में शेखावत ने कहा कि पटेल ने न केवल भारत को विखंडित होने से बचाया, बल्कि अपनी कूटनीति, बुद्धिमत्ता और साहस के बल पर रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर देश को एक सूत्र में बांधा।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में सरदार पटेल का योगदान अद्वितीय था और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही।
शेखावत ने हैदराबाद रियासत सहित 550 से अधिक रियासतों के भारतीय संघ में विलय में पटेल की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा, ‘यदि भारत की अखंडता में किसी एक व्यक्ति का योगदान है, तो वह सरदार वल्लभभाई पटेल हैं और यदि किसी की निर्णायक भूमिका है, तो वह सरदार वल्लभभाई पटेल की है।’
भाषा
राखी वैभव
वैभव