Ramkumar Toppo Case Tehsildar Strike/Image: AI Generated
Ramkumar Toppo Case Tehsildar Strike Today: छत्तीसगढ़ के सरगुजा के सीतापुर भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो (BJP MLA Ramkumar Toppo) और उनके समर्थकों द्वारा नायब तहसीलदार से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विधायक टोप्पो के गिरफ्तारी मांग को लेकर आज प्रदेशभर के तहसीलदार व नायब तहसीलदार रहेंगे सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। बता दें कि बीते 27 अप्रैल को विधायक और नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच विवाद हुआ था। जिस पर कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने विरोध जताते हुए अब कामबंद कलमबंद आंदोलन का ऐलान किया है। जिससे राज्य के तहसील कार्यालयों में काम काज प्रभावित रहेगा। मामले में विधायक अपनी गिरफ्तारी देने निकले थे जिसे उनके समर्थकों की भीड़ ने रोक लिया था।
सीतापुर MLA और नायब तहसीलदार के विवाद ने पकड़ा तूल, कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने खोला मोर्चा https://t.co/6vlwvV7yho
— IBC24 News (@IBC24News) June 1, 2026
Ramkumar Toppo Case Tehsildar Strike Today दरअसल, विधायक रामकुमार टोप्पो और समर्थकों पर नायब तहसीलदार को मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत के मुताबिक, राजापुर उप-तहसील के नायब तहसीलदार तुषार मानिक के अनुसार सीतापुर के विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की। पिटाई से नायब तहसीलदार के चेहरे पर चोट आई है। इस घटना के बाद दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर लगी गई है। कोतवाली पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा और पंकज गुप्ता समेत 10 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 221, 221(1), 132 और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
Ramkumar Toppo Case Tehsildar Strike Today बता दें कि यह विवाद MLA की चचेरी बहन जेल से पैरोल पर रिहा होने के लिए जरूरी सॉल्वेंसी सर्टिफिकेट (शोध क्षमता प्रमाण पत्र ) लेने के लिए उप-तहसील कार्यालय पहुंची थीं। इस दौरान नायब तहसीलदार ने उन्हें बताया कि रीडर अनुपस्थित हैं, और इस वजह से उनकी फाइल पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं हो पाए हैं। जिसके बाद विधायक की बहन ने नायब तहसीलदार पर बदसलूकी का आरोप लगाया। जिसके बाद विधायक ने अपने समर्थकों को राजपुर उप-तहसील कार्यालय के पास बुलाया, जहां उनके साथ मारपीट की।