संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो: मणिपुर बाल संरक्षण आयोग

Ads

संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो: मणिपुर बाल संरक्षण आयोग

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 08:04 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 08:04 PM IST

इंफाल, 22 सितंबर (भाषा) मणिपुर बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एमसीपीसीआर) ने मंगलवार को सरकार से राज्य के हिंसा प्रभावित इलाकों में नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की।

आयोग ने एक बयान में तामेंगलोंग जिले के अपर कोउ (ताकोउ) गांव के 17 साल के एक छात्र की कथित तौर पर हथियारबंद बदमाशों द्वारा हत्या किए जाने पर चिंता जताई और घटना के हालात का पता लगाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए तुरंत जांच की मांग की।

आयोग ने नाबालिगों के बार-बार हिंसा का शिकार होने पर भी चिंता जताई।

आयोग ने कहा, ‘‘ऐसी घटनाएं बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं और ये हर बच्चे के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान का गंभीर उल्लंघन हैं।’’

आयोग ने छात्रों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले संवेदनशील रास्तों, शिक्षण संस्थानों के आसपास और उन गांवों व अन्य इलाकों में जहां बच्चों को खतरा हो सकता है, वहां पर्याप्त सुरक्षा की मांग की।

भाषा वैभव नरेश

नरेश

ताजा खबर