आबकारी घोटाला : सीबीआई ने केजरीवाल को हिरासत में लेने की अनुमति मांगी

Ads

आबकारी घोटाला : सीबीआई ने केजरीवाल को हिरासत में लेने की अनुमति मांगी

  •  
  • Publish Date - June 26, 2024 / 11:05 AM IST,
    Updated On - June 26, 2024 / 11:05 AM IST

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी ‘घोटाला’ मामले में तिहाड़ जेल प्राधिकारियों ने यहां एक अदालत में बुधवार को पेश किया।

केजरीवाल को विशेष न्यायाधीश अमिताभ रावत के समक्ष पेश किया गया जहां केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनसे पूछताछ करने के लिए उन्हें हिरासत में दिए जाने का अनुरोध किया।

सीबीआई ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता से मंगलवार शाम को तिहाड़ जेल में पूछताछ की थी।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा