Fake vaccination latest news : ममता बनर्जी ने राज्य सरकार की किसी भी भूमिका को खारिज किया

Ads

Fake vaccination latest news : ममता बनर्जी ने राज्य सरकार की किसी भी भूमिका को खारिज किया

  •  
  • Publish Date - June 28, 2021 / 07:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

Fake vaccination latest news

कोलकाता, 28 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फर्जी टीकाकरण शिविर आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार देबांजन देब को ”किसी आतंकवादी से अधिक खतरनाक” करार देते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने पुलिस को देब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बनर्जी ने कहा कि फर्जी टीकाकरण शिविर आयोजित करने के मामले में तृणमूल कांग्रेस सरकार की कोई भूमिका नहीं है और उन्होंने भाजपा द्वारा इस मामले में सीबीआई जांच की मांग को भी खारिज किया।

गौरतलब है कि देब को कोविड-19 टीका शिविर आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जहां लोगों को फर्जी कोविड-19 टीके लगाये गए थे।

भाषा शफीक अमित

अमित

शीर्ष 5 समाचार