आसमान में अपने शानदार करतबों के लिए मशहूर ‘सूर्यकिरण एरोबेटिक’ टीम ने मनाई 30वीं वर्षगांठ

Ads

आसमान में अपने शानदार करतबों के लिए मशहूर ‘सूर्यकिरण एरोबेटिक’ टीम ने मनाई 30वीं वर्षगांठ

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 10:19 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 10:19 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) भारतीय वायुसेना की विशिष्ट सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (एसकेएटी) की स्थापना को मंगलवार को 30 वर्ष पूरे हो गए। यह लाल और सफेद हॉक एमके-132 जेट विमानों का समूह, जो आसमान में शानदार करतब दिखाने के लिए जाना जाता है।

वर्ष 1996 में अपनी शुरुआत के बाद से, यह भारत और विदेश में 800 से अधिक प्रदर्शनों का हिस्सा रही है, जिसमें देश के प्रमुख कार्यक्रम ‘एयरो इंडिया’ और वायुसेना दिवस शामिल हैं।

भारतीय वायुसेना ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सटीकता, जुनून और गौरव के 30 वर्ष पूरे होने का जश्न। भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम 26 मई, 2026 को कर्नाटक के बीदर स्थित वायुसेना स्टेशन में अपनी 30वीं वर्षगांठ मना रही है।’’

इसने कहा, ‘‘1996 में अपनी शुरुआत से लेकर भारत और विदेश में 800 से अधिक शानदार प्रदर्शनों तक, एसकेएटी अद्वितीय व्यावसायिकता, सटीक उड़ान और टीम भावना से प्रेरणा प्रदान करना जारी रखे हुए है। ‘सदैव सर्वोत्तम’ के अपने आदर्श वाक्य पर चलते हुए, यह टीम भारतीय वायुसेना की भावना और उत्कृष्टता का प्रतीक है।’’

वायुसेना ने वर्षगांठ के अवसर पर एक वीडियो क्लिप भी साझा की, जिसमें सुरक्षा बल ने एसकेएटी को ‘‘भारतीय वायुसेना के राजदूत’’ के रूप में वर्णित किया।

ग्यारह मई को, टीम ने गुजरात में सोमनाथ के आकाश में प्रदर्शन किया, जो सोमनाथ अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके करतब प्रदर्शन के साक्षी बने।

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप