नवीन ने विदेशी प्रतिनिधियों को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने की भाजपा की यात्रा के बारे में बताया

Ads

नवीन ने विदेशी प्रतिनिधियों को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने की भाजपा की यात्रा के बारे में बताया

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 10:23 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 10:23 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को 12 देशों के दूतावास प्रमुखों और प्रतिनिधियों से बातचीत की और उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने की भाजपा की यात्रा के बारे में बताया।

भाजपा की ओर से जारी एक बयान के अनुसार ब्राजील, जर्मनी, इंडोनेशिया, मलेशिया, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, सेशेल्स, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम के प्रतिनिधियों ने इस बातचीत में भाग लिया।

पार्टी ने कहा कि नवीन के भाजपा अध्यक्ष पद संभालने के बाद की पहली ऐसी औपचारिक बातचीत थी।

इस बातचीत के दौरान, नवीन ने भाजपा की संगठनात्मक यात्रा के बारे में बात की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के आदर्शों को जन-केंद्रित शासन, समावेशी विकास और लोकतांत्रिक भागीदारी में परिवर्तित किया।

बयान के अनुसार उन्होंने प्रतिनिधियों को भाजपा के वैचारिक सिद्धांतों सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, प्रबल मानवतावाद और ‘अंत्योदय’ के बारे में बताया।

भाजपा के महासचिव और राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य के. लक्ष्मण इस बातचीत के दौरान मौजूद थे।

भाषा जोहेब माधव

माधव