जुबिन गर्ग की मौत मामले में त्वरित अदालत ने रोजाना सुनवाई शुरू की

जुबिन गर्ग की मौत मामले में त्वरित अदालत ने रोजाना सुनवाई शुरू की

जुबिन गर्ग की मौत मामले में त्वरित अदालत ने रोजाना सुनवाई शुरू की
Modified Date: March 30, 2026 / 10:16 pm IST
Published Date: March 30, 2026 10:16 pm IST

गुवाहाटी, 30 मार्च (भाषा) गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में गुवाहाटी उच्च न्यायालय द्वारा दिन-प्रतिदिन की सुनवाई के लिए गठित त्वरित सत्र अदालत की पहली सुनवाई सोमवार को हुई, जिसमें गिरफ्तार गायिका अमृत प्रभा महंत के वकील ने उनकी ओर से दलीलें पेश कीं।

न्यायमूर्ति शर्मिला भुयान ने महंत के वकील ए. के. भुयान की बात सुनी, जबकि अन्य दो आरोपियों श्यामकानू महंत और सिद्धार्थ शर्मा के वकील मंगलवार को अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे।

श्यामकानू महंत सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के मुख्य आयोजक थे, जबकि शर्मा, गायक गर्ग के सचिव थे।

गर्ग का निधन पिछले साल 19-सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय हो गया था। बावन-वर्षीय जुबिन इस ‘फेस्टिवल’ के चौथे संस्करण में प्रस्तुति देने गए थे।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने नवंबर में राज्य विधानसभा में कहा था कि गर्ग की मौत हत्या का स्पष्ट और सीधा मामला था।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में