पंजाब में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल

Ads

पंजाब में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल

  •  
  • Publish Date - November 13, 2020 / 01:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

होशियारपुर, 13 नवंबर (भाषा) पंजाब के होशियारपुर जिले में शुक्रवार को जालंधर-पठानकोट राजमार्ग पर एक निजी टूरिस्ट बस ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना जालंधर-पठानकोट जीटी रोड पर हासरी पिंड चौराहे के निकट हुई।

उन्होंने कहा कि स्कूटर को टक्कर मारने के बाद चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और वह बीच सड़क पर पलट गई। इस घटना में स्कूटर पर सवार विपन कुमार और उनके पिता कश्मीरी लाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वे मलकपुर बोडल के निवासी थे और टांडा से आलमपुर गांव जा रहे थे।

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में बस में सवार तीन यात्री भी घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। बस में 33 से अधिक यात्री सवार थे और यह दिल्ली से जम्मू-कश्मीर के कठुआ जा रहा रही थी।

दुर्घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

भाषा

जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल