छह माह की बेटी की हत्या, पिता गिरफ्तार

Ads

छह माह की बेटी की हत्या, पिता गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 3, 2023 / 03:37 PM IST,
    Updated On - March 3, 2023 / 03:37 PM IST

महराजगंज (उप्र), तीन मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के झुलनीपुर गांव में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी छह माह की बेटी की किथित रूप से गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नरेश सहनी ने पारिवारिक विवाद के चलते निचलौल थाना क्षेत्र के अपने गांव में अपनी बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन