पिता को नागवार गुजरा नाबालिग बेटी का प्यार, प्रेमी सहित दोनों को उतारा मौत के घाट

Ads

पिता को नागवार गुजरा नाबालिग बेटी का प्यार, प्रेमी सहित दोनों को उतारा मौत के घाट

  •  
  • Publish Date - May 15, 2021 / 09:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

कानपुर: जिले के घाटमपुर के बिराहिनपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी नाबलिग बेटी और उसके प्रेमी की कथित रूप से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी ।

Read More: घर के सामने गैस चूल्हे पर रखकर किया कोरोना संक्रमित का दाह संस्कार, वीडियो देखकर नम हो जाएंगी आंखें

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता शिव आसरे खंगर पेशे से ट्रक ड्राइवर है और उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गयी है। घाटमपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन गौतम ने बताया कि शिव आसरे की 16 साल की बेटी का पड़ोस के 15 साल के किशोर के साथ प्रेम संबंध था।

Read More: प्रदेश के इस जिले में 15 दिन बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, सभी सामूहिक कार्यक्रमों में रहेगा प्रतिबंध 

शुक्रवार को किशोरी के माता पिता रिश्तेदार की सगाई समारोह में शामिल होने बांदा गये थे, तब उसने अपने नाबालिग प्रेमी को घर बुला लिया । इस बात की जानकारी किशोरी के चाचा ने उसके पिता को दी ।

Read More: ऑक्सीजन सिलेंडर के बदले लड़की से शारीरिक संबंध बनाने की मांग, जान बचाने पड़ोसी ने रखी ये शर्त

उन्होंने बताया कि उसके पिता ने लौटकर अपनी बेटी और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी । पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच आरंभ कर दी है ।

Read More: 23 मई तक महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ की बसों पर रोक, कोरोना को लेकर मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने लिया फैसला