महाराजगंज (उप्र), आठ फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अमरपुरवा गांव के निवासी राजू रवनीहार (58) और उनके बेटे हरीश चंद्र रवनीहार (28) मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी बरुहवाबाबा मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि ट्रक चालक घटनास्थल पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं आनन्द जोहेब
जोहेब