फिरोजपुर जिला अदालत परिसर को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, कोई विस्फोटक नहीं मिला

फिरोजपुर जिला अदालत परिसर को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, कोई विस्फोटक नहीं मिला

फिरोजपुर जिला अदालत परिसर को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, कोई विस्फोटक नहीं मिला
Modified Date: April 6, 2026 / 02:09 pm IST
Published Date: April 6, 2026 2:09 pm IST

फिरोजपुर (पंजाब), छह अप्रैल (भाषा) पंजाब के फिरोजपुर में जिला अदालत परिसर को सोमवार को ईमेल के जरिए बम संबंधी धमकी मिली, जो जांच के बाद फर्जी निकली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अदालत की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह प्राप्त धमकी भरे संदेश में चेतावनी दी गई थी कि अदालत परिसर में विस्फोटक सामग्री रखी गई है।

सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते, खोजी दस्ते और अन्य पुलिस टीमें तुरंत परिसर पहुंचीं और एहतियात के तौर पर अदालत परिसर को खाली करा लिया।

पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) धर्मवीर सिंह और पुलिस उपाधीक्षक सुखविंदर सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि परिसर की विस्तृत जांच के बाद भी कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

बार काउंसिल के अध्यक्ष अधिवक्ता लवजीतपाल सिंह टुर्ना ने कहा कि उन्हें धमकी भरे ई-मेल के बारे में सुबह पता चला।

टुर्ना न कहा, “ मैंने परिसर में कार्यरत सभी वकीलों और क्लर्कों से तुरंत क्षेत्र खाली करने और पुलिस को जांच करने में पूरी तरह से सहयोग करने की अपील की।”

फिरोजपुर जिला अदालत को इसी साल आठ जनवरी को भी इसी तरह की बम की धमकी मिली थी। वह धमकी भी झूठी निकली थी।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में