पथनमथिट्टा, सात सितंबर (भाषा) दक्षिण केरल के पथनमथिट्टा जिले के थिरुवल्ला में सत्तारूढ़ माकपा के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कथित रूप से कोविड-19 संबंधी लॉकडाउन पाबंदियों का उल्लंघन कर विवाद खड़ा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उनमें से 50 के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के नतीजे घोषित, हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा में 96.39% रहा परिणाम
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की एक स्थानीय इकाई ने लगभग 100 लोगों को सदस्यता देने के लिये रविवार को कथित रूप से एक बैठक आयोजित की थी। इसके बाद टीवी चैनलों पर कार्यक्रम की तस्वीरें प्रसारित हुईं। कार्यक्रम में पार्टी की राज्य समिति के सदस्य के जे थॉमस समेत कई नेताओं ने शिरकत की।
पढ़ें- मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने की थिएटर खोलने की मांग, 4800 करोड़ का नुकसान
महिलाओं समेत नेताओं और कार्यकर्ताओं को रविवार को बिना मास्क के एकत्रित हुए देखा जा सकता है, जो पाबंदियों का उल्लंघन है। रविवार को राज्य में कड़ी लॉकडाउन पाबंदियां लागू रहती हैं।
पढ़ें- मुसलमानों ने सपा, बसपा को झोली भर-भर कर वोट दिए, बदले में उन्हें क्या मिला- ओवैसी
मामले के विवाद में तब्दील होने के बाद पुलिस ने थिरुवल्ला में 50 ज्ञात लोगों के खिलाफ केरल महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। प्राथमिकी में किसी को नामजद नहीं किया गया है।