दिल्ली के प्रताप नगर में एक फैक्टरी में आग, एक की मौत

दिल्ली के प्रताप नगर में एक फैक्टरी में आग, एक की मौत

दिल्ली के प्रताप नगर में एक फैक्टरी में आग, एक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: February 27, 2021 6:43 am IST

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) दिल्ली के प्रताप नगर इलाके में शनिवार को तड़के एक फैक्टरी में आग लग गई। घटनास्थल से एक जला हुआ शव बरामद हुआ है।

दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के काम में लगे एक दमकल कर्मी की उंगली जल गई और उसे घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना तड़के करीब तीन बज कर 47 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की 18 गाड़ियों को रवाना किया गया।

बाद में दस और गाड़ियां भेजी गईं और आग पर काबू पाया गया।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग फैक्टरी के प्रथम तल पर लगी और यह दूसरे तल तक फैल गई। फैक्टरी में प्लास्टिक और नेलपॉलिश बनाने का समान रखा हुआ था, जिसने आग पकड़ ली। उन्होंने बताया कि प्रथम तल पर एक जला हुआ शव बरामद हुआ है।

आग लगने के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

भाषा

शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में