दिल्ली के आईटीओ में एक इमारत में लगी आग, सुरक्षा गार्ड को बचाया गया

Ads

दिल्ली के आईटीओ में एक इमारत में लगी आग, सुरक्षा गार्ड को बचाया गया

  •  
  • Publish Date - January 22, 2021 / 09:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) दिल्ली के आईटीओ में एक बहुमंजिला इमारत के दूसरे तल में शुक्रवार सुबह आग लग गई।

दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।‘इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स’ की इमारत के टैरेस पर एक सुरक्षा गार्ड फंस गया था, उसे दमकल कर्मियों ने बाहर निकाल लिया।

दिल्ली दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘ हमें आईटीओ में‘इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स’ की इमारत में एक ‘मीटर बोर्ड’ में आग लगने की जानकारी सुबह साढ़े आठ मिली थी। शुरुआत में दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, बाद में नौ गाड़ियों को भेजा गया और एक घंटे में आग पर काबू पाया गया।’’

अधिकारियों ने बताया कि इमारत में धुंआ भर गया था और एक सुरक्षा गार्ड टैरेस में फंस गया था उसे दमकल कर्मियों ने बाहर निकाल लिया है।

भाषा शोभना पवनेश

पवनेश