मायापुरी में कार सेवा केंद्र पर लगी आग, 20 गाड़ियां को नुकसान

Ads

मायापुरी में कार सेवा केंद्र पर लगी आग, 20 गाड़ियां को नुकसान

  •  
  • Publish Date - July 12, 2023 / 01:45 PM IST,
    Updated On - July 12, 2023 / 01:45 PM IST

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके में बुधवार को एक कार सर्विस सेंटर में आग लग गई जिसमें करीब 20 वाहनों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात सात बजे आग लगने की सूचना फोन से मिली जिसके बाद दमकल की 19 गाड़ियों को रवाना किया गया।

उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि मायापुरी फेज-एक के महिंद्रा सर्विस सेंटर पर लगी आग को बुझाने के लिए पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दल भी शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है।

वीर ने बताया कि करीब 15-20 वाहन आंशिक या पूरी तरह से जल गए हैं।

अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

भाषा

अभिषेक नरेश

नरेश