कोलकाता में अलमारी निर्माण इकाई में आग लगी

Ads

कोलकाता में अलमारी निर्माण इकाई में आग लगी

  •  
  • Publish Date - November 6, 2022 / 01:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

कोलकाता, छह नवंबर (भाषा) महानगर के उत्तरी हिस्से में माणिकतला इलाके में एक बेकार पड़ी अलमारी निर्माण इकाई में रविवार को भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे आग लगने का पता चला जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने या इकाई के अंदर किसी के फंसे होने की खबर नहीं है।

उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और ऐसा लगता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

भाषा सुरभि नेत्रपाल

नेत्रपाल