CGPSC 2025 Interview Date: अचानक स्थगित हुआ CGPSC 2025 का इंटरव्यू, आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन, इतने अभ्यर्थी हुए थे सलेक्ट

Ads

अचानक स्थगित हुआ CGPSC 2025 का इंटरव्यू, आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन, CGPSC 2025 Interview Postponed Suddenly

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 11:48 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 12:06 AM IST

CGPSC Clarification on Candidates Name || Image- IBC24 News Archive

रायपुर। CGPSC 2025 Interview Date छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत होने वाले इंटरव्यू को स्थगित कर दिया है। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जाने थे। अब इन तारीखों पर इंटरव्यू नहीं होंगे। आयोग जल्द ही साक्षात्कार की नई तारीखों की घोषणा करेगा। बता दें कि  कुल 608 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना गया था।

CGPSC 2025 Interview Date दरअसल, राज्य सेवा परीक्षा-2025 के मेन्स परिणाम जारी होने के बाद परीक्षा प्रक्रिया को लेकर शिकायतें सामने आईं। अभ्यर्थियों की ओर से परिणाम से संबंधित विभिन्न मुद्दे उठाए गए हैं। इसी बीच कांग्रेस की ओर से भी मेन्स परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए हैं। यही वजह हो सकती है कि आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत होने वाले इंटरव्यू को स्थगित कर दिया है।