पंजाब के लुधियाना की कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग; कोई हताहत नहीं

Ads

पंजाब के लुधियाना की कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग; कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - October 26, 2023 / 12:58 PM IST,
    Updated On - October 26, 2023 / 12:58 PM IST

लुधियाना, 26 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के लुधियाना में घनी आबादी वाले इलाके बाजवा नगर में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

आग पर काबू पाने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा जिसमें 13 दमकल की गाड़ियों की मदद ली गई।

फैक्ट्री में मौजूद तैयार कपड़े और कच्चा माल आग में खाक हो गया। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है।

भाषा अभिषेक नरेश

नरेश