दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित अस्पताल में आग लगी

Ads

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित अस्पताल में आग लगी

  •  
  • Publish Date - December 17, 2022 / 07:44 PM IST,
    Updated On - December 17, 2022 / 07:44 PM IST

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित एक अस्पताल में शनिवार सुबह आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना में कोई व्यक्ति घायल या हताहत नहीं हुआ।

ग्रेटर कैलाश-1 स्थित फीनिक्स अस्पताल विशेष रूप से स्त्री रोग और बाल चिकित्सा को लेकर जाना जाता है।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, इमारत के ‘बेसमेंट’ में स्थित अस्पताल के कार्यालय में लगी आग को बुझाने के लिए 20 दमकलकर्मियों को लगाया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अस्पताल के सभी मरीज और कर्मचारी सुरक्षित हैं।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह नौ बजकर सात मिनट पर मिली और पूर्वाह्न 9.50 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा जितेंद्र सुभाष

सुभाष