दिल्ली के उद्योग नगर में जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दिल्ली के उद्योग नगर में जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दिल्ली के उद्योग नगर में जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: June 21, 2021 4:30 am IST

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) पश्चिम दिल्ली के उद्योग नगर में सोमवार सुबह जूते की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

दिल्ली के दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। विभाग को सुबह आठ बजकर 22 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद दमकल की 24 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा

निहारिका मानसी

मानसी


लेखक के बारे में