चांदनी चौक में एक इमारत में आग लगी, बचाव अभियान जारी

Ads

चांदनी चौक में एक इमारत में आग लगी, बचाव अभियान जारी

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 10:23 PM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 10:23 PM IST

नयी दिल्ली, तीन मई (भाषा) उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक के चावड़ी बाजार इलाके में रविवार शाम एक इमारत की पहली मंजिल पर आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा कि प्रभावित मंजिल पर आवासीय फ्लैट होने की आशंका है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘हमें रात 9:07 बजे आग लगने की सूचना मिली। पांच दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।’

अधिकारी ने बताया कि यह इमारत चांदनी चौक स्थित गुजरात नमकीन भंडार नामक मिठाई की दुकान के बगल में है।

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है और बचाव अभियान जारी है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप