दिल्ली में गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली में गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली में गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: August 8, 2021 4:52 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को एक गोदाम में आग लग गई। अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि पीरागढ़ी चौक इलाक़े में स्थित एक गोदाम में आग लगने की जानकारी अपराह्न तकरीबन एक बजकर 30 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल के 15 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है और अभी आग लगने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

भाषा स्नेहा दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में