कोलकाता की झुग्गी बस्ती में लगी आग

Ads

कोलकाता की झुग्गी बस्ती में लगी आग

  •  
  • Publish Date - December 21, 2024 / 08:45 PM IST,
    Updated On - December 21, 2024 / 08:45 PM IST

कोलकाता, 21 दिसंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक झुग्गी बस्ती में शनिवार शाम को आग लग गई, जिससे कुछ झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने या किसी के फंसे होने की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि महानगर में दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के न्यू अलीपुर इलाके के एक निजी अस्पताल के पास झुग्गी बस्ती में शाम करीब 6.50 बजे आग लगी थी।

अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

भाषा प्रीति माधव

माधव