पश्चिम बंगाल में बहुमंजिला इमारत में आग लगी

Ads

पश्चिम बंगाल में बहुमंजिला इमारत में आग लगी

  •  
  • Publish Date - November 2, 2022 / 03:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

कोलकाता, दो नवंबर (भाषा) कोलकाता के डनलप क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत में बुधवार को रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि चार दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने में कुछ घंटे लगे और दमकलकर्मियों ने वहां फंसी कुछ महिलाओं तथा बच्चों को सुरक्षित बचा लिया।

उन्होंने कहा कि इस घटना की सूचना दिन में करीब 11 बजे तब मिली जब स्थानीय लोगों ने संबंधित इमारत की दूसरी मंजिल पर भीषण धमाके की आवाज सुनी, जहां कुछ रेस्तरां और अन्य कार्यालय स्थित थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आग नियंत्रण में है और हम स्थान को ठंडा करने की प्रक्रिया कर रहे हैं। आग में कोई भी हताहत नहीं हुआ क्योंकि हमने वहां फंसी कुछ महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बचा लिया।’’

भाषा रंजन नेत्रपाल

नेत्रपाल