नरेला की फैक्ट्री में भीषण आग दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Ads

नरेला की फैक्ट्री में भीषण आग दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 12:31 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 12:31 PM IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को भीषण आग लगने के बाद दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने की सूचना सुबह 9:22 बजे मिली जिसके बाद शुरू में दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उनके मुताबिक, अग्निशमन कार्य में लगी टीम ने बाद में और गाड़ियों की मांग की जिसके बाद दमकल के 6 और वहां मौके पर भेजे गए।

उन्होंने बताया कि अब तक घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है और अग्निशमन अभियान जारी है।

मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है।

भाषा नोमान रंजन

रंजन