कापसहेड़ा के कबाड़ गोदाम में आग लगी, कोई हताहत नहीं
कापसहेड़ा के कबाड़ गोदाम में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा में मंगलवार को एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना अपराह्न 3:35 बजे मिली।
उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारी के अनुसार, तेज हवाओं के कारण आग पूरे गोदाम में फैल गई और देर शाम तक भी स्थान को ठंडा करने का काम जारी रहा।
अधिकारी ने कहा, ‘हमने दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजीं और आग बुझाने का काम जारी है। हमने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन शीतलन प्रक्रिया जारी है। आग की घटना में किसी को कोई घायल नहीं हुआ है।”
भाषा नोमान नोमान माधव
माधव

Facebook


